

उत्तराखंड में आज मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 15 अगस्त बृहस्पतिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। देहरादून , नैनीताल, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी ,बागेश्वर ,पौड़ी गढ़वाल ,चंपावत ,रुद्रप्रयाग , टिहरी , पिथौरागढ़, अल्मोड़ा , हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
पर्वतीय क्षेत्रों में 1 से दो दो तेज बारिश के हो सकते हैं जबकि मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज सभी 13 जिलों को यलो अलर्ट पर रखा है। वहीं राजधानी देहरादून सहित राज्य का औसत तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
अगले 5 दिन बदला रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में अगले 5 दिन यानी 19 अगस्त तक मानसून की एक्टिविटी बनी रहेगी उन्होंने बताया राज्य में मानसून की गति धीमी जरूर हुई है लेकिन हल्की से माध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा के तीव्र दौर के चलते कहीं-कहीं भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़कों के अवरुद्ध होने की संभावना है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..