मुख्यमन्त्री खुद जांच ले कि लोग बाहर के है या हल्द्वानी के : नेता प्रतिपक्ष


हल्द्वानी ( GKM news ) हल्द्वानी के ताज चौराहे पर सैकड़ो मुस्लिम महिलाओं का सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी है। कड़ाके की ठंड में भी महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सभी एक सुर में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने भी दर्जनों महिला कांग्रेसियों के साथ मिलकर सीएए के खिलाफ ताज चौराहे पर धरने पर बैठी महिलाओं को अपना समर्थन दिया। इस दौरान जहां देशभक्ति गीतों को गाकर महिलाओं और बच्चों ने सीएए का विरोध जताया तो वही नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने सीएए को संविधान के खिलाफ बताया। इंदिरा ह्रदयेश ने कहा कि कांग्रेस के दो बड़े नेता जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के वकील है वह भी
सुप्रीम कोर्ट में सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट के खिलाफ संविधान की रक्षा के लिए पैरवी कर रहे हैं, उन्हें पूरा विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट संविधान की रक्षा के लिए आगे आएगा। इंदिरा हृदयेश ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा बाहर से उत्तराखंड में आकर सीएए के विरोध के नाम पर माहौल खराब करने के बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री खुद जांच करा लें कि यह लोग बाहर के हैं या हल्द्वानी के हैं। इंदिरा हृदयेश ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा कानून बनाया ही क्यों जिसे बार-बार बताना पड़ रहा है कि यह ठीक है यह ठीक है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित
पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal
काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video
दर्दनाक हादसा : अल्मोड़ा में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर मां समेत बेटा और बेटी की मौत