प्रदेशवासियों के लिए बड़ी खबर..राजधानी के हर्रावाला में बनेगा 300 बेड का महिला और कैंसर अस्पताल..निर्माण के लिए मिली प्रशासनिक और वित्तीय मंज़ूरी..जाने पूरी खबर..


देहरादून (GKM News ) राजधानी वालो के साथ साथ प्रदेश वासियों के लिए ख़ुशी की खबर है. देहरादून के हर्रावाला में 300 बेड का महिला और कैंसर अस्पताल के निर्माण को सरकार ने वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी दे दी है. अब प्रदेश के लोगो को इलाज के लिए दुसरे राज्य नही जाना पड़ेगा और वे जल्द अपने प्रदेश में इलाज करा सकेगे..अस्पताल के निर्माण जल्द शुरू हो जायगा.. जिसके लिए मंजूरी मिल गई है. खबर के मुताबिक अस्पताल का कार्य 18 माह में पूरा किया जाएगा.


अस्पताल की लागत लगभग 106 करोड़ है. लेकिन अस्पताल के निर्माण में पहले चरण के काम में 10 करोड़ रूपये खर्च होंगे .कैंसर हॉस्पिटल बनने के बाद प्रदेश के लोग देश के दूसरे राज्य इलाज के लिए जाने से बच जायगे. जो कि प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ी बात है.
सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी ने अस्पताल के निर्माण कार्य की प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी के आदेश जारी किया है हर्रावाला में जीवन ज्योति हास्पिटल ट्रस्ट की ओर से दान में स्वास्थ्य विभाग को दी गई जमीन पर 300 बेड का शकुंतला रानी सरदारी महिला एवं कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।

आदेश के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक की ओर से निर्माण कार्य की प्रगति के आधार पर कार्यदायी संस्था को धनराशि जारी की जाएगी.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND


दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस तारीख से शुरू होंगे 10th और 12th के एग्जाम
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास, कहा_ सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं यादों से नहीं…
स्वास्थ्य प्राधिकरण ने नौकरी से निकाला, हाईकोर्ट ने माना अधिकारों का हनन_निदेशक तलब
दरमवाल का बड़ा दावा, कालाढूंगी से टिकट मिला तो जिले की छह सीटों पर खिलाएंगे कमल