पत्नी से पंगा लेना पड़ा भारी, घर मे रखे प्रतिबंधित वस्तु की पुलिस को दी जानकारी, गया सलाखों के पीछे।

ख़बर शेयर करें

Kashipur में पति पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति को फसाने के लिए पुलिस को घर मे रखे जंगली जानवर के सींग के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी। जिसके बाद महिला ने पुलिस के साथ घर से उक्त जानवर के सींग बरामद करवाए। पुलिस ने मामले की जानकारी वन विभाग की दी। पुलिस ने सींग के साथ युवक को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। वीओ : दरअसल उधम सिंह नगर जिले के खटीमा की रहने वाली नेहा पानू पुत्री शिव सिंह पानू की शादी 22 जनवरी 2019 को पिथौरागढ़ के तल्ला भनोली शेराघाट के रहने वाले पुष्कर सिंह पानू के साथ हुई थी। जिसके बाद महिला अपने पति के साथ काशीपुर में किराए के मकान में रह रही थी। पति पत्नी में शनिवार को आपसी विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति को फसाने की कोशिश शुरू कर दी। महिला ने घर मे रखे हिरन के सींग की जानकारी पुलिस को दे दी। जिसके बाद महिला ने पुलिस के साथ घर मे रखे सींग को बरामद करवा दिया। जिसके बाद पुलिस ने सींग के साथ युवक को भी कब्जे में ले लिया। जिसके बाद पुलिस ने सींग की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता न दिखाते हुए मामले को रफा दफा कर दिया। वही पुलिस सींग के मामले में युवक से पूछताछ कर रही है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *