जरायमपेशा के हौसले बुलंद, पुलिस जवान को गोली मार कर किया कत्ल।


उधमसिंह नगर(GKM news) ऊधमसिंहनगर गदरपुर के प्रेमनगर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बता दे की गोली का शिकार हुआ युवक उत्तरप्रदेश पुलिस का जवान था और वर्तमान में उत्तरप्रदेश के पीलीभीत में तैनात था। घटना गदरपुर के प्रेमनगर की है। जहाँ प्रेमनगर पुलिया के पास खालसा ढ़ाबे में एक युवक को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गयी।
वीओ- जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मयंक (27) निवासी गांव चंदेला, बिलासपुर का बताया जा रहा है। मृतक उत्तरप्रदेश पुलिस का सिपाही था। और पीलीभीत जिले केे माधव टांडा में तैनात बताया जा रहा है। बीते कुछ दिनों से अवकाश पर घर आया हुआ था मयंक अपने साथियों के साथ गदरपुर प्रेमनगर पुलिया के पास खालसा ढ़ाबे पर खाना खाने आया था। इसी बीच कुछ बदमाशो ने मयंक पर फायरिंग कर दी फायरिंग में गोली मयंक की गर्दन में जा लगी जिससे मयंक घायल होकर जमीन पर गिर गया और कुछ देर बाद उसने दाम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ ही एसएसपी बरिंदर जीत सिंह भी मौके पर पहुच गये और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिये टीम गठित कर दी है। इस हत्याकांड के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से मिले और सुनीं जनसमस्याएं
अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video