Ad

गैस के बढ़ते दामों के विरोध में हल्द्वानी में भी कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी (GKM news ) केंद्र सरकार द्वारा घरेलू एलपीजी गैस में डेढ़ सौ रुपए बढ़ाए जाने के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में महिला कांग्रेस और कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से गैस सिलेंडर हाथ में लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूकते हुए तत्काल बढ़ाए हुए गैस दाम को वापस लेने की मांग की।

ADVERTISEMENTSAd

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे गरीब लोगों को अब एकमुश्त डेढ़ सौ रुपए सिलेंडर बढ़ाए जाने के बाद घर का बजट गड़बड़ा गया है। महिलाएं सरकार के इस फैसले से बेहद आक्रोशित हैं। लिहाजा सरकार को तुरंत बढ़ाए हुए दाम वापस लेने चाहिए। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा। कि जब तक केंद्र सरकार गैस के बढ़े हुए दामों को वापस नहीं लेती तब तक कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करते रहेगे।

बयान- सरिता आर्य महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष।

बयान- सुमित हृरदेश सदस्य एआईसीसी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *