उत्तराखंड में काल बनी मंगलवार की सुबह_बस और बोलेरो खाई में गिरीं, 12 लोगों की मौत, 25 घायल


उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह दुखद समाचार लेकर आई दो बड़े सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत हो गयी है।। टिहरी और रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरी बस और बारातियों की बोलेरो गहरी खाई में जा गिरीं। दोनों दुर्घटनाओं में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों स्थानों पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं।

टिहरी: 100 मीटर नीचे नदी में गिरी बस, 8 की मौत
पहला हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के पास हुआ। हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही विश्वनाथ सेवा की यात्री बस मंगलवार सुबह करीब 30 से 35 यात्रियों को लेकर निकली थी। सुबह लगभग 3:30 बजे रवाना हुई बस गूलर बाजार के समीप अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।
हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें सात ने घटनास्थल पर दम तोड़ा, जबकि एक घायल की एम्स ऋषिकेश पहुंचने पर मौत हो गई। करीब 19 लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन साल की बच्ची भी शामिल है।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश और अन्य अस्पतालों में भेजा गया। अतिरिक्त एसडीआरएफ टीमें भी राहत अभियान में लगाई गई हैं।
रुद्रप्रयाग: शादी से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत
दूसरा हादसा रुद्रप्रयाग की क्यूंजा घाटी में हुआ। यहां पोखरी से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे बारातियों की बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है।
दोनों हादसों के बाद प्रभावित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
घायलों की जारी सूची (टिहरी बस हादसा)
प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार घायलों में मोहम्मद वहाब अंसारी, राहुल कुमार, अभिषेक, प्रत्यूष, अर्जुन सौरन, बुधन मुर्मू, तीन वर्षीय आयरा, नूर जहां, जतिन, राजकुमार, पंकज नेगी, संतोष कुमार और वीरेंद्र सिंह शामिल हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में काल बनी मंगलवार की सुबह_बस और बोलेरो खाई में गिरीं, 12 लोगों की मौत, 25 घायल
गोला बाईपास बना हादसों का हॉटस्पॉट, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से प्रदीप की मौत
10 दिन से परिवार बेचैन_ नैनीताल के जंगलों में कहां गुम हो गया अर्णव ? ड्रोन और डॉग स्क्वॉड भी नाकाम…
रोजगार, स्वास्थ्य और नशामुक्त रामनगर का मुद्दा लेकर जनता के बीच उतरे राहुल सिंह दरम्वाल
राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन और मंत्री धन सिंह रावत पहुंचेंगे UOU _36 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल