Ad

गोला बाईपास बना हादसों का हॉटस्पॉट, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से प्रदीप की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हादसों के बाद कार्रवाई और यातायात व्यवस्था सुधारने के दावों के बीच सोमवार सुबह गोला बाईपास पर एक और जिंदगी खत्म हो गई। इंदिरा नगर रेलवे फाटक के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे बाइक संख्या UK06 BK 0927 का चालक गोला बाईपास से शनि बाजार रोड की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान सामने से आई स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान प्रदीप हलदार पुत्र अनंत हलदार, निवासी गोविंदनगर, शक्तिफार्म (ऊधम सिंह नगर) के रूप में हुई है। हादसे में उनका पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने शव को एंबुलेंस से भिजवाया।

हैरानी की बात यह है कि एक दिन पहले भी इसी मार्ग पर दुर्घटना हुई थी, लेकिन इसके बावजूद यातायात सुरक्षा को लेकर ठोस इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। लगातार हो रहे हादसों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *