त्यौहरों का मौसम शुरू होते ही, एक्टिव मोड में खाद्य सुरक्षा विभाग ….


हल्द्वानी (GKM news ) हल्द्वानी शहर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतें लगातार सामने आती रहती है, लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग पर केवल त्योहारों में ही एक्टिव रहने के आरोप लगते रहते हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के आंकड़े भी इस बात की तस्दीक करते है कि त्योहार के समय ही खाद्य सुरक्षा विभाग अभियान चलता है।
नैनीताल जिले के आंकड़े बता रहे हैं कि वर्ष 2019 में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 272 सैंपल मिलावट के चलते लिए थे, जिसमें 119 सेम्पलिंग की रिपोर्ट सामने आई है जिसमें 12 खाद्य पदार्थों के नमूने फेल पाए गए हैं। वहीं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विरेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है होली का त्यौहार नजदीक है लिहाजा नकली खाद्य सामग्री नकली मिठाइयों के बाजार में पहुंचने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इसलिए खाद्य सुरक्षा विभाग जल्द व्यापक पैमाने में अभियान चलाने वाला है।
बयान- वीरेंद्र सिंह बिष्ट, जिला खाद्यय सुरक्षा अधिकारी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अमेरिका-इजरायल गठजोड़ के आगे आत्मसमर्पण शर्मनाक : डॉ कैलाश पाण्डेय
उत्तराखंड : हिंसक झड़प_ B.tech के छात्र की हत्या, तीन गिरफ्तार
डिजिटल होगी जनगणना, मोबाइल ऐप से होगा डेटा संग्रहण
उत्तराखंड पर केंद्र का फोकस
उत्तराखंड : 10 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत