युवक ने की आत्महत्या, परिजनों को हत्या का शक…..


काशीपुर उधमसिंह नगर (GKM news अज़हर मलिक ) काशीपुर में रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति ने गोली चला कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की बात कर रही है।
बता दें कि काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के चीमा चौराहे के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से एक अवैध तमंचा और मृतक के कपड़ों से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में मृतक का नाम आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी सत्येंद्र पाल पता चला।
पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन की माने तो वह है इस घटना को हत्या बता रहे हैं। वही जब इस मामले में एएसपी राजेश भट्ट से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बयान : रंजोत सिंह …………. मृतक के परिजन
बयान : राजेश भट्ट …………….. एएसपी काशीपुर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




SIR पर पैनिक होने की जरूरत नहीं! 15 सितंबर के बाद भी जुड़ सकता है नाम : ADM
खनन नियमावली को हाई कोर्ट में चुनौती_ रॉयल्टी वसूली निजी हाथों में क्यों ?
भीमताल प्राधिकरण के पेंच से परेशान_मंत्री कैड़ा ने CM के सामने उठाए मुद्दे
‘वननेस वन’ हल्द्वानी में 23 अगस्त को संत निरंकारी मिशन का जन आंदोलन
हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर तीखी बहस, हल्द्वानी में फॉरेस्ट लैंड पर क्यों ? एक्ट का उल्लंघन है जेल होनी चाहिए_ फैसला सुरक्षित