उफ, पाला पोसा किये हाथ पीले, और उसने ही घोट दिया गला।


हल्द्वानी ( GKM news ) हल्द्वानी में मानसिक रूप से बीमार एक युवती ने अपने ही पिता की देर रात गला घोट कर हत्या कर दी, जिसके बाद आरोपी युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, और उससे पूछताछ जारी है, बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के चौधरी कॉलोनी में रहने वाले सूर्य सिंह जो सेना से रिटायर्ड थे, जानकारी के मुताबिक आरोपी ज्योति पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही है और अभी कुछ दिन पहले ज्योति का पिता उसे इलाज के लिए हल्द्वानी लेकर आये थे,

जहां ज्योति का इलाज एक निजी अस्पताल से चल रहा था, आरोपी ज्योति कि 5 साल पहले कोटाबाग के रहने वाले एक युवक से शादी भी हो चुकी है और उसकी 4 साल की एक बेटी भी है, जबकि ज्योति की मां करीब एक महीने पहले अपनी बेटी के साथ पुणे में रह रही हैं, ज्योति ने अपने पिता की हत्या क्यों की और किन वजहों से उसको यह कदम उठाना पड़ा यह पुलिस की जांच का विषय है।
बयान- सुनील कुमार मीणा, एसएसपी नैनीताल।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस तारीख से शुरू होंगे 10th और 12th के एग्जाम
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास, कहा_ सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं यादों से नहीं…
स्वास्थ्य प्राधिकरण ने नौकरी से निकाला, हाईकोर्ट ने माना अधिकारों का हनन_निदेशक तलब
दरमवाल का बड़ा दावा, कालाढूंगी से टिकट मिला तो जिले की छह सीटों पर खिलाएंगे कमल