आवास मामलें में हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद राज्य सरकार समेत पूर्व मुख्यमन्त्रियों से जवाब दाखिल करने को कहा..


नैनीताल ( GKM news मौं. समीर शाह ) उत्तराखंड़ उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवास एवं सुविधाओ के मामले में सुनवाई के बाद राज्य सरकार समेत पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, बीसी खंडूरी, विजय बहुगुणा को जवाब दाखिल करने को कहा। मामले मव याचिकाकर्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री व् वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी पार्टी बनाया है लेकिन न्यायालय ने कोश्यारी के संवैधानिक पद को देखते हुए उन्हें नोटिस जारी नही किया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आर सी खुल्बे की एकलपीठ में हुई
। आपको बता दे कि देहरादून की रुलेक संस्था ने सरकार द्वारा उत्तराखंड भूतपूर्व मुख्यमंत्री सुविधा(आवासीय एवं अन्य सुविधाएं) अधिनियम 2019 को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। इससे पूर्व मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने सरकार के अध्यादेश को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रखा है जिसमे फैसला आने अभी बाकी है. मामले में 11 फरवरी को होगी अगली सुनवाई।
बयान :- कार्तिकेय हरी गुप्ता।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित
पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal
काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video
दर्दनाक हादसा : अल्मोड़ा में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर मां समेत बेटा और बेटी की मौत
चार दिन में पलटा तबादला आदेश, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल