

उत्तराखण्ड के नैनीताल में आज युवाओं ने एक विशाल जुलूस निकालकर कोलकात्ता डॉक्टर रेप और हत्या मामले का पुरजोर विरोध किया। युवाओं ने मॉलरोड में जुलूस निकालकर जाबर्दस्त नारेबाजी की।
नैनीताल में आज कई स्कूलों के छात्र छात्रा विरोधवश एकत्रित हुए। इन युवाओं ने मल्लीताल के पंत पार्क से एक जुलूस निकाला। युवाओं ने कोलकत्ता में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने, दिवंगत डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्र को एकजुट होने को कहा।
युवाओं ने कहा कि आज डॉक्टर और कल हम तुम में से किसी के होने की आशंका है। मॉलरोड में जाबर्दस्त नारेबाजी करते हुए युवा तल्लीताल स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचे और वहां अल्पविराम के बाद मॉलरोड होते हुए लौट गए।
जुलूस में रोटरी क्लब व सैन्ट जोसफ कॉलेज, सैंट मैरीज कॉन्वेंट, ऑल सेंटस कॉन्वेंट, लांग व्यू पब्लिक स्कूल, संनवाल स्कूल, बालिका विद्या मंदिर, जी.जी.आई.सी., सी.आर.एस.टी., डी.एस.बी.कैंपस, बी.एस.एस.वी. व अन्य स्कूल के छात्र छात्रा उपस्थित रहे। जुलूस में उपस्थित भीड़ का 90 प्रतिशत हिस्सा युवाओं से भरा था। आक्रोशित छात्राओं का गुस्सा उनके इंटरव्यू में देखने को मिला।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित