Ad

हल्द्वानी में CM के दौरे का विरोध कर रहे यूथ कांग्रेसी अरेस्ट..Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी तमाम बड़ी योजनाओं का लोकार्पण एवं खास महोत्सव में शिरकत करने आ रहे हैं। वहीं यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे का जोरदार विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिये पुसिल को कड़ा संघर्ष करना पड़ा।

ADVERTISEMENTSAd

युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा मुख्यमंत्री जनहित के बजाय केवल कोरी घोषणा कर रहे प्रदेश की कोई सड़क ऐसी नही जिसमे गड्ढे न हो सरकारी अस्पताल बीमारी की हालत से गुजर रहे है अटल आयुष्मान कार्ड शोपीस बनकर रह गये युवा रोजगार के लिये भटक रहे पहाड़ों में अतिक्रमण के नाम सैकड़ों वर्षों से निवास कर रोजी रोटी चलाने वालों को उजड़ा जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

साहू ने कहा राजपुरा जवाहर नगर में करीब 30 हजार से अधिक की आबादी निवास करती है वर्षों तहसील दिवस समेत सैकड़ो बार सीएम को ज्ञापन भेजकर सीवर लाइन के निर्माण की मांग कर चुके लेकिन कोई कार्यवाही नही होने से जनता को अभी भी खुले में शौच के लिये जाना पड़ रहा है।


समाजिक कार्यकर्ता प्रीती आर्या ने जमा से निजात दिलाने के लिये आईएसबीटी के निर्माण की मांग रखते हुये कहाँ मुख्यमंत्री को हवाई घोषणा व दौरे के बजाय प्रदेश हित ठोस रणनीति के तहत योजनाओं को शुरू करना चाहिये।
गिरफ्तार होने वालों मे प्रीती आर्या सचिन राठौर सन्दीप भैसोड़ा दीपा खत्री काजल आर्या कमलेश आर्या मयंक गोस्वामी साहिल राज रमेश कुमार नंदनी खत्री आदि थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *