

उत्तराखंड में अन्य सरकारी विभागों में तैनात महिला कर्मचारियों की तरह ही अब महिला होमगार्डों को भी मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। होमगार्ड विभाग की सिफारिश पर शासन ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। ऐसे में अब महिला होमगार्डों को मातृत्व अवकाश के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कमांडेंट जनरल-होमगार्ड आईजी केवल खुराना की ओर से सूबे के होमगार्डों को लगातार पुलिस विभाग की तरह सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक होमगार्डों को मातृत्व अवकाश की सुविधा नहीं थी लेकिन हाल ही में आईजी केवल खुराना की ओर से पुलिस और अन्य सरकारी विभागों में तैनात महिला कर्मचारियों की तरह महिला होमगार्डों के लिए भी शासन से मातृत्व अवकाश की सिफारिश की गई थी।
सिफारिश के दौरान बताया गया था कि महिला सिपाही की तरह महिला होमगार्डों का भी आमजन की सुरक्षा और विभाग के अन्य कार्यों में अहम योगदान रहता है। महिला हाेमगार्ड भी पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर अपनी ड्यूटी देती हैं। इस कारण महिला होमगार्डों को भी महिला सिपाही की तरह ही मातृत्व अवकाश मिलना चाहिए। शासन ने आईजी केवल खुराना की सिफारिश को गंभीरता से लिया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को महिला होमगार्डों को भी मातृत्व अवकाश प्रदान करने की अनुमति दे दी है।मातृत्व अवकाश के दौरान महिला होमगार्डों का वेतन नहीं कटेगा। उन्हें मातृत्व अवकाश का पूरा वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा मातृत्व अवकाश के दौरान उच्चाधिकारी महिला होमगार्ड के कुशलक्षेम की भी जानकारी लेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital – बड़ा हादसा_ टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो लोगों की मौके पर मौत..Video
WATCH:मौत बनकर दौड़ा एवलॉन्च, 5 सेकेंड ने बचाई 19 जिंदगियां!
₹105 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, कोटद्वार-रामनगर को खास सौगात
मैं ही जिम्मेदार हूं’_ सुसाइड नोट में दर्द बयां कर गई NEET अभ्यर्थी रिया
जमरानी बांध प्रभावितों का फूटा गुस्सा, एक माह का अल्टीमेटम