पत्नी दस्तावेज लेकर हुई फरार,परेशान पति पहुंचा कोतवाली_haldwani


नैनीताल — हल्द्वानी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और जाते-जाते घर के जरूरी दस्तावेज भी साथ ले गई। परेशान पति ने जब पत्नी की तलाश शुरू की, तो वह एक युवक के साथ सीसीटीवी फुटेज में नजर आई। अब पति ने प्रेमी पर अपहरण का शक जताते हुए हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, हल्द्वानी क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी बीते अगस्त महीने में अचानक बिना किसी को कुछ बताए घर से गायब हो गई। महिला अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गई, लेकिन घर से उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब थे।
काफी तलाश के बाद जब पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला, तो पति ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। तीनपानी इलाके के एक कैमरे में महिला एक युवक के साथ जाती हुई नजर आई। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी पिछले छह महीनों से उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति से लगातार बातचीत कर रही थी और संभवतः उसी ने बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ भगा लिया है।
हल्द्वानी पुलिस बताया कि पति की शिकायत पर महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही महिला का सुराग लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
नॉट : यह रिपोर्ट एक चल रही पुलिस जांच पर आधारित है। सभी आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


इंस्पिरेशन स्कूल में बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, 15 स्कूलों की 28 टीमें दिखाएंगी दम
व्यवस्था परखने खुद मैदान में उतरीं नगर आयुक्त आशिमा गोयल, कई कर्मचारी नदारद मिले..
23 साल पुराने जैनी प्रकरण में हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें, 17 धाराओं में FIR..
उत्तराखंड में बाल विवाह का मामला_ दूल्हे समेत पांच पर मुकदमा…
हाईकोर्ट में मुख्य सचिव_नैनीताल की हैरिटेज लाइब्रेरी और सड़कों की बदहाली पर उठे सवाल…