उत्तराखंड में फिर बिगड़े मौसम के तेवर,तीन जिलों में छुट्टी


उत्तराखंड में मौसम के तेवर एक बार फिर बिगड़ गए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान बिल्कुल सटीक साबित हुआ है। मैदान से पहाड़ तक बारिश का सिलसिला फिर शुरू हो गया है।
वहीं प्रदेशभर में लगातार हो रही बारिश के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून ने 28 जुलाई (मंगलवार) के लिए बागेश्वर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए एहतियाती कदम उठाया गया है। 28.07.2026 (मंगलवार) को पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जनपद अन्तर्गत कक्षा 01 से 12 तक के समस्त् शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय तथा ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, सड़कें बंद होने, जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी जैसी स्थितियां बन सकती हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है।
जिला प्रशासन ने सभी शिक्षा अधिकारियों और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साफ कहा गया है कि यदि कोई विद्यालय या संबंधित संस्था आदेश की अनदेखी करती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पायलट को पंजाब, सुरजेवाला को गुजरात का प्रभार_कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव
टीचर दो’ की गूंज पहुंची सिस्टम तक, छात्राओं के प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने भरे 7 पद
राहुल गांधी FIR पर हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत..
रानीबाग के चित्रेश्वर धाम में कथित अतिक्रमण पर पहाड़ी समाज मुखर, आंदोलन की चेतावनी
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद की आंच कर्नाटक में_BJP प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पर FIR..