Ad

Weather Update – उत्तराखंड में बारिश डालेगी खलल,अगले दो दिन सावधान रहें..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

आज पूरे प्रदेश में बारिश के आसार

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड में आज मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन हो सकता है, जबकि 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने राज्य के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

विभाग के अनुसार पर्वतीय जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। खासतौर पर चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

चारधाम यात्रियों के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने 12 और 13 मई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इसको देखते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने यात्रियों से मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा शुरू करने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी को स्थानीय दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।

राजधानी देहरादून में आज आंशिक बादल छाए रहने और कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं 14 मई को भी पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब बना रह सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और गर्जन देखने को मिल सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *