Weather Update : नैनीताल समेत इन जिलों में आज बारिश..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, आज सोमवार को उत्तराकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब होने की आशंका जताई गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

हालांकि, नए साल के शुरुआत से ठंड में कमी आई है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव संभव है, जिससे ठंड का असर फिर से बढ़ सकता है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page