बद्रीनाथ धाम के पवित्र कपाट खुलने की शुभ तिथि घोषित..


देवभूमि उत्तराखंड में इस साल की पवित्र चारधाम यात्रा का शुभारंभ 30 अप्रैल को होगा। धार्मिक परंपरा के अनुसार, अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से यात्रा की शुरुआत होती है। वहीं, वसंत पंचमी के दिन टिहरी के नरेंद्रनगर राज दरबार में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 4 मई, सुबह 6 बजे घोषित की गई।

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए नरेंद्रनगर में धार्मिक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विधिवत पूजा और पंचांग गणना की गई। साथ ही 22 अप्रैल को तिलों का तेल पिरोया जाएगा और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा भी शुरू होगी।
इसके अलावा, महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी तय की जाएगी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुलेंगे, जबकि मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट वैशाखी के दिन खुलेगें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 29 नवंबर को जुटेंगी देश-प्रदेश की जानी-मानी हस्तियां, नेहा बोरा समेत कई नाम चर्चा में..
हल्द्वानी के चर्चित हनी ट्रैप केस में ज्योति की गिरफ्तारी पर रोक
एरीज की सृंजना राउत को URSI-RCRS 2026 का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार
दुःखद _उत्तराखंड के एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन मासूम बच्चे भी…
“तनख्वाह सरकार की, नौकरी ठेकेदार की!” DM रयाल का पारा हाई