उत्तराखंड में मौसम का रुख बदला, 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट!


उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के सात जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने देहरादून में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही, सर्द हवाओं के चलने की भी संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो गया है, जिसका असर शुक्रवार तक रहेगा। आज 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। गुरुवार को बारिश का ज्यादा असर देखने को मिलेगा, जबकि शुक्रवार को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का प्रभाव कम हो जाएगा।
मौसम विभाग द्वारा बदलते मौसम में खासकर पर्वतीय इलाकों में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 29 नवंबर को जुटेंगी देश-प्रदेश की जानी-मानी हस्तियां, नेहा बोरा समेत कई नाम चर्चा में..
हल्द्वानी के चर्चित हनी ट्रैप केस में ज्योति की गिरफ्तारी पर रोक
एरीज की सृंजना राउत को URSI-RCRS 2026 का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार
दुःखद _उत्तराखंड के एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन मासूम बच्चे भी…
“तनख्वाह सरकार की, नौकरी ठेकेदार की!” DM रयाल का पारा हाई