Ad

“ऑपरेशन रोमियो” हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त अभियान..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हुड़दंगियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, काठगोदाम क्षेत्र में चला सघन अभियान

ADVERTISEMENTSAd

नैनीताल पुलिस ने जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर “ऑपरेशन रोमियो” के तहत हुड़दंग, महिलाओं से छेड़छाड़ और सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गई है।

हल्द्वानी में बुधवार को एसपी सिटी प्रकाश चंद्र की अगुवाई में एक विशेष पुलिस टीम ने काठगोदाम क्षेत्र में इस अभियान को चलाया। टीम में सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी,कोतवाल हल्द्वानी राजेश यादव और एसओ काठगोदाम दीपक बिष्ट शामिल रहे।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने हल्द्वानी, ठंडी सड़क कोतवाली हल्द्वानी, रेलवे स्टेशन काठगोदाम, नारीमन और हैड़ाखान क्षेत्र में सघन चेकिंग की। इस दौरान 250 लोगों की जांच की गयी, जिनमें महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले और बिना कारण मोटरसाइकिल चलाते हुए शोरगुल करने वाले शामिल थे।

पुलिस ने 11 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 5500 रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही, उन्हें भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की सख्त हिदायत दी गई।

इस कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम में नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा ,विजय मेहता थानाध्यक्ष मुखानी,उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक कृपाल सिंह ,उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा,महिला चीता कर्मी, थाना काठगोदाम और पुलिस कर्मी शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस का यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक शांति सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इस तरह की कार्रवाई से समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page