

उत्तराखंड : प्रदेशभर में बीते कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। सामान्य तापमान में पांच-छह डिग्री की बढ़ोतरी से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी खूब परेशान कर रही है। बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानों के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में कमी आने से राहत का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज बुधवार 25 सितंबर को राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।
इन सभी जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है। वहीं देहरादून, उधम सिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
कल से बारिश में और तेजी के आसार
26 सितम्बर के लिये मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को राज्य के सभी 13 जनपदों में गरज- चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है जिसको लेकर सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में 26 और 27 सितंबर को मानसून की एक्टिविटी तेज रहेगी राज्य के पर्वतीय इलाकों में वर्षा के तीव्र दौर के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल में जिला योजना समिति के चुनाव का बिगुल,आदर्श आचार संहिता लागू
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई
कोसी नदी से SDRF ने बरामद किया दीपक का शव..Video
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र बने IPS _उत्तराखंड के दो PPS अधिकारियों को प्रमोशन
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों के लिए 8 बड़ी घोषणाएं..