Watch_haldwani : बीच बाजार सड़क के नीचे बना ‘ब्लैक होल’ ..


हल्द्वानी के व्यस्त और सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले चौराहों में शामिल मंगल पड़ाव सिंधी चौराहै पर हादसे खतरा तेजी से बढ़ रहा है। प्राचीन होलिका ग्राउंड के ठीक सामने, नैनीताल रोड पर सड़क के बीचों-बीच गहरा धंसाव (ब्लैक होल) बन गया है, जो हर गुजरते दिन के साथ और बड़ा होता जा रहा है। औऱ विभाग बेखबर है… राहगीर इस रोड पर खास ध्यान रख कर चलें।
बता दे कि यही वह प्रमुख मार्ग है जहां नैनीताल रोड, रामपुर रोड और मेन बाजार आपस में जुड़ते हैं। यहां से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं।
स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, करीब 20 दिनों पहले यह धंसाव छोटा था। लेकिन अब इसका आकार और गहराई लगातार बढ़ रही है। लोगों ने इसमें ईंट और पत्थर डालकर भरने की कोशिश भी की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के नीचे गूल है जिसकी वजह से धंसाव हो रहा है। अब सड़क पर दरारें भी दिखाई देने लगी हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
हादसे का खतरा हर पल
इस मार्ग से ट्रक, गैस और तेल के टैंकर, एम्बुलेंस, बसें और अन्य भारी वाहन गुजरते हैं। रात के समय तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच यह धंसाव किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक सबसे गंभीर बात यह है कि करीब 20 दिनों से यह गड्ढा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
प्रशासन से अपील_जनहित और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभाग को इस गंभीर मामले में तत्काल संज्ञान लेकर सड़क की स्थायी मरम्मत करानी चाहिए।
बता दे चले शहर में पहले ही बीते दिनों बड़े हादसे हुए हैं जिसमें लोग बेवक्त अपनी जान गवां चुके हैं इस लिए समय रहते कार्रवाई हो नहीं तो यह लापरवाही किसी बड़ी अनहोनी में भी बदल सकती है।।
HaldwaniAlert
BlackHoleOnNainitalRoad



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




विकास की विरासत आगे बढ़ी, हल्द्वानी को मिला ‘हृदयेश सभागार’
नैनीताल में लम्पी वायरस की दस्तक_163 टीमें मैदान में..
“टीचर दो, टीचर दो!”शिक्षकों की कमी से परेशान बेटियों ने खोला मोर्चा, बेतालघाट इंटर कॉलेज
Alert Police Clear the Way_नैनीताल-ज्योलीकोट रूट पर यातायात बहाल_Video
इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज का रोमांच, डिजिटल डाइनोमोस ने मारी बाजी