कारगिल विजय दिवस : वीरों के साहस को नमन..

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी | कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव स्थित शहीद स्मारक पर देश के अमर वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की स्मृति को श्रद्धासुमन अर्पित किए और राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।

इस मौके पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि कारगिल के रणबांकुरों का साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की सबसे बड़ी मिसाल है।

कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि उन वीर जवानों की अमर गाथा है जिन्होंने तिरंगे की शान के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। पूरा देश आज उन अमर बलिदानियों को कृतज्ञता और गर्व के साथ याद कर रहा है।

जनपद नैनीताल पुलिस ने भी कारगिल के सभी अमर वीरों को शत-शत नमन करते हुए उनके अद्वितीय साहस और बलिदान को सलाम किया।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *