प्रकाश पर्व से पहले इंसानियत का उजाला, घायल वन्यजीव को बचाकर युवाओं ने पेश की मिसाल_Video


गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व मध्यरात्रि को सिख समुदाय के नवयुवकों ने एक बेजुबान घुरल की जान बचाकर समुदाय का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया है। हिमालयन घुरल को ज़ू के अस्पताल में रख दिया गया है।

नैनीताल में गुरुद्वारा सिंह साहेब को
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पूर्व बिजली और फूल मालाओं से सजाया गया है। इसकी देखरेख में लगे युवा मध्यरात्रि को एक हल्की सी कार ड्राइव में भवाली रोड को निकले। उन्होंने कैलाखान मार्ग पर टूटा पहाड़ से कुछ आगे एक वन्यजीव को असहाय सड़क किनारे पड़ा देखा।
गाड़ी रोककर सभी युवाओं ने वन्यजीव की हालत देखी तो पता चला कि उसका पिछला हिस्सा काम नहीं कर रहा है। युवाओं को लगा कि अगर इसे इस हाल में छोड़ते हैं तो इसे गुलदार अपना निवाला बना लेगा। बिना सोचे समझे, युवा उसे रैस्क्यू कर गाड़ी में डालकर गोविंद बल्लभ पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान ले आए, जहां एस.डी.ओ.ममता चंद के कहने पर घायल हिमालयन घुरल को तत्काल भर्ती कर लिया गया।
ज़ू प्रबंधन ने हिमालयन घुरल का इलाज शुरू कर दिया है। इस रैस्क्यू में अमरप्रीत सिंह, संदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसनीत सिंह, गगनदीप सिंह और अमनप्रीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


प्रकाश पर्व से पहले इंसानियत का उजाला, घायल वन्यजीव को बचाकर युवाओं ने पेश की मिसाल_Video
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में “गुणवत्ता आश्वासन एवं वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाएँ” विषय पर संवादात्मक सत्र आयोजित
जौलजीबी मेला विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विधायक हरीश धामी और मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर…
उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने बलजीत सिंह सोनी..
उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने बलजीत सिंह सोनी..