Ad

पंतनगर से हल्द्वानी को आ रहे सड़क पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग.. देखिये वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : पन्तनगर थाना क्षेत्र के नगला चौराहे के पास चलते ट्रक में आज सुबह अचानक आग लग गई। ट्रक में लगी आग को देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पन्तनगर थाना पुलिस एंव फायरब्रिगेड को सूचना दी और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया पर तब तक ट्रक आधा जल चुका था साथ ही उसमें रखा घरेलु सामान भी पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गया।

ADVERTISEMENTSAd


प्राप्त जानकारी के अनुसार डीसीएम ट्रक संख्या आर जे 02GC -0904 राजस्थान के अलवर से पूर्व सैनिक निखिल सिंह का घरेलू सामन लादकर हल्द्वानी की ओर जा रहा था। तभी आज सुबह तकरीबन 9 बजे पन्तनगर थाना क्षेत्र के नगला चौराहे के पास चलते ट्रक से धुआं निकलने लगा जैसे ही ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया तो उसमें आग कि भीषण लपटें निकलने लगी वही आग को देख ट्रक चालक फारूख खान एंव स्थानीय लोगों ने पन्तनगर थाना पुलिस एंव फायर ब्रिगेड को सूचना दी जब तक दमकल पहुंचती तब तक ट्रक में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया और आग की लपटें तेज हो गई वही जब कही फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंची तब कहीं जाकर आग पर काबू हो सका लेकिन तब तक ट्रक के अंदर रखा सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।

इधर पूर्व सैनिक निखिल सिंह का कहना है कि इस आगजनी से उसका लगभग 5 लाख का नुकसान हुआ है वही ट्रक भी आधा जलकर खाक हो है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *