उत्तराखंड : मौसम विभाग ने इन ज़िलों के लिए जारी की भारी बारिश की चेतावनी..

राज्य के देहरादून (पर्वतीय क्षेत्र), रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / तेज बौछार की संभावना |

आम जनता को अलर्ट रहने के दिए निर्देश
उत्तराखंड में आज से मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने पांच दिन भारी चेतावनी जारी की है। भूस्खलन होने और नदियों में उफान को लेकर अलर्ट किया गया है। इस बीच राज्य में 29 जून को मानसून के पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज से अगले पांच दिन तक प्रदेश में झमाझम वर्षा के आसार हैं।
इस बीच 29 जून को मानसून के पहुंचने की संभावना है। इस दिन राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान भूस्खलन होने और नदियों में उफान आने को लेकर भी अलर्ट किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 29 जून को भारी वर्षा के साथ मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। इसको लेकर आरेंज
अलर्ट जारी किया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park