Watch – Haldwani सड़क पर गुंडागर्दी करने वालों की सर्विस हो गयी..


हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में सड़क पर मामूली विवाद लड़ाई झगड़े में बदल गया। मामला शुरू हुआ बाइक सवार और स्कूटी सवार युवकों के बीच बहस से, लेकिन कुछ ही देर में बाइक सवार के साथी दो गाड़ियों में पहुंचे और सड़क पर जमकर मारपीट शुरू हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक स्कूटी सवार पर बेल्ट से हमला कर रहा है, जिससे उसका सिर घायल हो गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने के आरोप में काठगोदाम पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत की गई।
घटना का क्रम
26 मार्च 2026 को पुरानी चुंगी मल्ला काठगोदाम के पास सौरभ राणा व सोनू राणा और गोपाल आर्या व अन्य के बीच मारपीट हुई। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया।
27 मार्च को जब प्रथम पक्ष के लोग पुलिस चौकी में मौजूद थे, तब द्वितीय पक्ष के आरोपी अपने साथियों के साथ चौकी में घुस आए और झगड़ा करने लगे। पुलिस के बार-बार समझाने के बावजूद वे शांत नहीं हुए।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1.गोपाल आर्या (31 वर्ष), पुत्र स्व. मदन लाल, निवासी- जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा
2.सितेश आर्या (24 वर्ष), पुत्र श्री रघु कुमार आर्या, निवासी- उपरोक्त
3.अमन कुमार (19 वर्ष), पुत्र जोगेन्दर प्रसाद, निवासी- उपरोक्त
पुलिस का संदेश
नैनीताल पुलिस ने साफ कर दिया है कि जिले में गुंडागर्दी या शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। ऐसे शरारती तत्वों को कानून के तहत कड़ी सजा भुगतनी होगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पायलट को पंजाब, सुरजेवाला को गुजरात का प्रभार_कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव
टीचर दो’ की गूंज पहुंची सिस्टम तक, छात्राओं के प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने भरे 7 पद
राहुल गांधी FIR पर हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत..
रानीबाग के चित्रेश्वर धाम में कथित अतिक्रमण पर पहाड़ी समाज मुखर, आंदोलन की चेतावनी
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद की आंच कर्नाटक में_BJP प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पर FIR..