विद्या भारती के छात्रों को CM धामी ने किया सम्मानित, पेपर लीक पर जानिए क्या कहा..


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के आर.एस.एस.से जुड़े स्कूल पहुंचकर विद्या भारती के इंटर व हाइस्कूल में उच्च स्थान पाने वाले 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और शील्ड भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊत्तराखण्ड में शिक्षा भारती का योगदान अनुकरणीय है। उन्होंने, विद्या भारती के प्रस्तावित विश्वविद्यालय के लिए मिलकर जमीन का इंतजाम करने की बात कही।

नैनीताल के पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार स्कूल में अयोजित जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण योजना में ‘नहीं रुकेंगे, स्वच्छ करेंगे’ का नारा दिया गया। सी.एम.देहरादून से चलकर 10:40पर दुर्गापुर स्थित हैलीपेड पहुंचे। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर.सूर्य प्रकाश ने उनका स्वागत किया, सी.एम.ने पुलिस जवानों की सलामी ली। उन्होंने, वहां मौजूद लोगों से मिलने के बाद स्कूल के छात्रों को नमामि गंगे की शपथ दिलाई।
सी.एम.ने स्कूल सभागार में 11 बजे से शुरू हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” में हिस्सा लिया।
पी.एम.के सपने को साकार करते भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा ‘स्वच्छओत्सव’ स्वच्छता ही सेवा है 2025 कार्यक्रम का आयोजन ऊत्तराखण्ड में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के नमामि गंगे कार्यक्रम के रूप में हुआ।
स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सी.एम.ने दीप प्रज्वलित कर प्रारम्भ की। स्कूल में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की तरफ से प्रतिभा सम्मान समारोह में स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना गाई। स्कूल प्रबंधन की तरफ से श्याम अग्रवाल, विपिन अग्रवाल समेत अन्यों ने अंग वस्त्र और धनुष बांड भेंट किया। कार्यक्रम में इंटर और हाईस्कूल परीक्षा में उच्च स्थान पाने वाले प्रदेशभर के विद्या भारती से जुड़े छात्र छात्राओं को स्टेज में ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैडा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, अनिल कपूर ‘डब्बू’, कृष्णानंद चौबे, डॉ.शैलेन्द्र, डॉ.नरेंद्र भंडारी, डॉ.रजनीकांत शुक्ल, अधिवक्ता शैलेन्द्र चौहान, शिवांशु जोशी के अलावा आयुक्त दीपक रावत, आई.जी.रिद्धिमा अग्रवाल, डीएम वंदना सिंह, एस.एस.पी.प्रह्लाद नारायण मीणा, ए.डी.एम.विवेक राय, सचिव डी.डी.ए.विजय नाथ शुक्ल, एस.पी.जगदीश चंद्र, एस.डी.एम.नवाज़िश ख़ालिक़ आदि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने नकल माफियाओं पर बोलते हुए कहा कि एक हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज के नेतृत्व एस.आई.टी.काम कर रही है। प्रदेश की आपदाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अलग अलग किस्म की आपदा आ रही हैं। हम काम कर रहे हैं कि आपदा का पूर्वानुमान लगाकर हानि को कम कर सकें। राज्य में अवैध धार्मिक स्ट्रचारों पर बोलते हुए कहा कि अभी पुराने निर्माणों को हटा रहे हैं और अब बनने वाले निर्माणों में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ