Ad

मुम्बई में NCP के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या_Video

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हमलावरों की गोली लगने से मौत हो गई. पेट और सीने में गोली लगने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. हमले के सिलसिले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. सिद्दीकी निर्मल नगर इलाके में अपने कार्यालय से निकल रहे थे और अपनी कार में बैठे ही थे कि हमला हो गया।

ADVERTISEMENTSAd

अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मुंबई पुलिस के मुताबिक, उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। उनके निधन पर तमाम सियासी नेता प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस हमले में बाबा सिद्दीकी के पेट में दो गोलियां लगी थी. उनपर कुल तीन गोलियां चलाई गईं थी, जिसमें से दो गोलियां उनके पेट में लगी थी. वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार भी किया है. इस वारदात के बाद मुंबई पुलिस ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की फायरिंग से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया गया है: मुंबई पुलिस

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने एक्स पर लिखा, राकांपा नेता और पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और दुखद है। मैं यह जानकर हैरान हूं कि इस घटना में उनकी मौत हो गई। मैं अपने अच्छे सहयोगी और मित्र को खो दिया है। मैं इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं। बाबा सिद्दीकी को मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बाबा सिद्दीकी पर शनिवार की शाम अज्ञात लोगों ने हमला किया। जिससे वे घायल हुए थे। यह घटना मुंबई के बांद्रा पूर्व में उनके विधायक पुत्र जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हुई। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैंने डॉक्टरों और पुलिस से बात की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा से हैं। तीसरा आरोपी फरार है। हमने मुंबई पुलिस को निर्देश दिए हैं कि जो लोग कानून-व्यवस्था को अपने हाथ में ले रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुझे भरोसा है कि मुंबई पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करेगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

24 दिन रेकी फिर प्री प्लान मर्डर

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के शव का पोस्टमार्टम कूपर अस्पताल में किया गया. वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस के सूत्रों से मिली बड़ी जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पिछले 25-30 दिनों से उस इलाके की रेकी कर रहे थे. तीनों आरोपी ऑटो रिक्शा से बांद्रा ईस्ट में उस शूटिंग स्पॉट पर पहुंचे थे, जहां गोली चलाई गई थी।

सूत्रों ने यह भी खुलासा किया कि बाबा सिद्दीकी पर हमला करने से पहले तीनों आरोपियों ने कुछ समय वहीं बिताया और उनका इंतजार किया. पुलिस को शक है कि आरोपियों को किसी और व्यक्ति से भी अंदरूनी जानकारी मिल रही थी, जो उन्हें मार्गदर्शन दे रहा था. मामले की गहन जांच जारी है।


मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान करनैल सिंह, जो हरियाणा का रहने वाला है, और धर्मराज कश्यप, जो उत्तर प्रदेश से है, के रूप में हुई है. सूत्रों के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी पर हमला करने से पहले तीनों आरोपी घटनास्थल पर पहुंचे और कुछ समय तक उनका इंतजार किया।

पुलिस को संदेह है कि आरोपियों को किसी और व्यक्ति से अंदरूनी जानकारी मिल रही थी, जो उन्हें मार्गदर्शन दे रहा था. फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि हमले से जुड़े सभी पहलुओं को उजागर किया जा सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *