Ad

दर्दनाक हादसा_मिट्टी धंसी और ज़िंदा दफ़न हो गए 7 मज़दूर..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

गुजरात के मेहसाणा जिले में बेहद दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां कादी तालुका के जासलपुर गांव के पास एक निजी कंपनी की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd

यह हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 37 किलोमीटर दूर कडी कस्बे के पास हुई। कडी थाने के निरीक्षक प्रह्लाद सिंह वाघेला ने बताया कि जसलपुर गांव में एक फैक्टरी के लिए भूमिगत टैंक बनाने के वास्ते कई मजदूर गड्ढा खोद रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई और वे जिंदा दब गए। उन्होंने कहा कि सात शव बरामद कर लिये गए हैं और कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

कादी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रहलादसिंह वाघेला के मुताबिक, इमारत ढहने से कई मजदूर दब गए। कुछ अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है। बचाव दल मलबे के नीचे दबे किसी भी अतिरिक्त श्रमिक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *