Uttrakhand_ इस जिले में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे,जानिए वजह..


उत्तराखंड – कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक जिले के सभी सरकारी-निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश के मुताबिक, इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए सभी शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। प्रशासन ने सभी स्कूलों और संबंधित विभागों को आदेश का सख्ती से पालन करने और अभिभावकों व विद्यार्थियों को समय पर सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवकाश अवधि के दौरान विद्यार्थियों की शिक्षा में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आना चाहिए. सभी शिक्षण संस्थान अपने अपने स्तर पर ऑनलाइन कक्षाओं, अध्ययन सामग्री और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से संचालित करें. साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों को समय रहते ऑनलाइन कक्षाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए. प्रशासन ने शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों तथा विद्यालय प्रबंधनों और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
30 जुलाई से 11 अगस्त तक कांवड़ मेला
हरिद्वार में इस बार 30 जुलाई से कांवड़ मेले की शुरुआत होगी. 11 अगस्त तक कांवड़ मेला चलेगा. पिछले साल कावड़ मेले के दौरान 4 करोड़ से अधिक कांवड़िए हरिद्वार आए थे. इस बार अनुमान है कि यह आंकड़ा 5 करोड़ तक पहुंच सकता है. प्रशासन जोर-शोर से मेले की तैयारी को अंतिम रूप देने की तैयारी कर रहा है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कांवड़ मेले को देखते हुए 30 जुलाई से 11 अगस्त तक अवकाश रहेगा।
ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रहेगी. इस व्यवस्था से एक ओर कांवड़ मेले के दौरान यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी. दूसरी ओर विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित नहीं होगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand_ इस जिले में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे,जानिए वजह..
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा..
दिल्ली की आंच नैनीताल में_ प्रधान इस्तीफा दो..
39.08 मीटर का गोल्डन थ्रो… हल्द्वानी की रिया ने नॉर्थ ज़ोन में जीता गोल्ड_CBSECluster19
बुग्याल, ग्लेशियर और धाम बचाने की पहल,कचरा फैलाने वालों पर हाईकोर्ट सख्त