किताबों का किरदार बने बच्चे_ इंस्पिरेशन में मंच पर दिखा आत्मविश्वास..


भाषण, कविता, कहानी और बुक कैरेक्टर परेड… साहित्यिक सप्ताह में बच्चों ने जीता सभी का दिल
हल्द्वानी: इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में 21 से 25 जुलाई तक आयोजित साहित्यिक सप्ताह उत्साह, रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार संगम बन गया। नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला व आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया।
कार्यक्रम के दौरान बुक कैरेक्टर परेड, शो एंड टेल, पेज़ेस फ्रॉम द पास्ट, ब्राइट वॉइसेज़ (भाषण प्रतियोगिता), कविता वाचन और कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने पुस्तक पात्रों, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों का जीवंत मंचन किया, वहीं समसामयिक विषयों और अपनी पसंदीदा चीज़ों पर पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, प्रबंधिका गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्या ममता तनेजा और कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा ने सम्मानित किया। निर्णायकों और शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति, मंच संचालन क्षमता और आत्मविश्वास को नई उड़ान देते हैं। कार्यक्रम की सफलता में नर्सरी से कक्षा 5 तक के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, चीख पुकार मची, 22 लोग थे सवार..Video
उत्तराखंड में मौसम बना चुनौती_अगले 3 दिन भारी, नैनीताल जिले में 8 सड़कें बंद..
पीपलकोटी टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 21 सुरक्षित निकाले गए,रेस्क्यू जारी..
हल्द्वानी में मासूम से दुष्कर्म के आरोपी आजम को पुलिस ने दबोचा..
देहरादून पन्नू हत्याकांड में आरोपी अमित बरी_ HC ने पलटा पॉक्सो कोर्ट का फैसला,कार में मिली थी मासूम की लाश..