Uttrakhand – 13 जुलाई तक भारी बारिश, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा…


देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं तेज से भारी बारिश हो सकती है।
बुधवार सुबह से ही नैनीताल और हल्द्वानी समेत कुमाऊं के कई इलाकों में रिमझिम बारिश का दौर जारी है। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर तेज से अति तेज बारिश होने की आशंका है। लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने और नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है। लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के किनारे नहीं जाने की अपील की गई है।
32 सड़कें बंद, राहत कार्य जारी
मंगलवार की बारिश के बाद प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मलबा और चट्टानें गिरने से 32 सड़कें बंद हो गईं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, संबंधित विभागों की टीमें सड़कें खोलने में जुटी हैं। तराई क्षेत्र में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि पंतनगर में सबसे अधिक 107 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?
9 जुलाई – अधिकांश जिलों में बारिश जारी रहेगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश, बिजली चमकने और भूस्खलन की आशंका।
10 जुलाई – कुमाऊं मंडल में अधिकांश स्थानों और गढ़वाल मंडल में कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
11 जुलाई – प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 जुलाई तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा, इसलिए संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand – 13 जुलाई तक भारी बारिश, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा…
मणिपुर में उत्तराखंड के दो वीर सपूत शहीद,सैन्य सम्मान के साथ आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर
भवाली पुलिस गिरफ्तारी के लिए पहुंची_नरेश पांडे ने फिनायल पिया, हल्द्वानी रेफर..live_Video
250 साल बाद खुलेगा टाइम कैप्सूल, भविष्य की दुनिया देखेगी 21वीं सदी का iPhone
नैनीताल जिले में बारिश का असर_जानिए कहां बंद हैं रास्ते और क्या हैं हालात