Ad

उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसा : सीएम ने उच्चस्तरीय जांच के दिए आदेश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी ज़िले के गंगनानी क्षेत्र के समीप हुई दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जांच प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो और इसकी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र शासन को सौंपी जाए, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके और दोषियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

ADVERTISEMENTSAd

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह एक अत्यंत दुखद घटना है, और सरकार पीड़ितों के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की घटनाएं भविष्य में दोबारा न हों, इसके लिए एक समुचित रणनीति तैयार की जाएगी तथा तकनीकी और सुरक्षा मानकों में आवश्यक सुधार किए जाएंगे। इसके तहत हेलीकॉप्टर सेवाओं से जुड़े सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जाएगी और आधुनिक तकनीकी उपायों को लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आवश्यकतानुसार उड़ान संचालन से जुड़े नियमों में सख्ती लाई जाएगी और सभी संबंधित एजेंसियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तरदायी ठहराया जाएगा।”

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page