नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में, कड़ी निगरानी, हर हलचल पर नज़र


नैनीताल: जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. एन. मीणा के निर्देश पर नैनीताल पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। जिले भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और अपने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

जनपद के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। भीड़भाड़ वाले स्थानों, पर्यटन स्थलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। पुलिस द्वारा रात्रि गश्त को भी तेज कर दिया गया है और विशेष पेट्रोलिंग टीमों को सक्रिय किया गया है।
पुलिस प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए और तत्काल कार्रवाई की जाए। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी को और पुख्ता किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. एन. मीणा ने कहा कि, “जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है।”
स्थानीय नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके अलावा, अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने का भी आग्रह किया गया है।
वर्तमान में बॉर्डर्स में चल रहे तनाव के दृष्टिगत संपूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ चैकिंग की जा रही है। पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान,
महत्वपूर्ण स्थानों, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि पर पुलिस द्वारा लगातार जा रही चैकिंग व गश्त।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_ IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, VVIP मूवमेंट के बीच वारदात…
22 किमी सड़क का लक्ष्य, बनी सिर्फ 2.5 KM_ अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस,SDM धारी करेंगे जांच
उत्तराखंड में सपा का बड़ा सियासी दांव_कांग्रेस के साथ, क्या 30 सीटों पर बनेगी बात..?
उत्तराखंड पुलिस में निरीक्षकों के तबादले,देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती
इंस्पिरेशन _अंतरविद्यालय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, मेजबान टीमों ने जमाई धाक..