उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी


कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।
सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने मंगलवार, 18 अगस्त को आरोपी अधिकारी को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद टीम ने आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई।
सहायक कृषि अधिकारी, विकासखंड खानपुर, जिला हरिद्वार
अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
शिकायत के अनुसार, कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सरकारी सब्सिडी से संबंधित फाइल को आगे बढ़ाने के लिए आरोपी अधिकारी द्वारा ₹10 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना सतर्कता अधिष्ठान को दी, जिसके बाद पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विजिलेंस ने मंगलवार को हरिद्वार में रिश्वतखोरी के आरोप में एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। खानपुर के सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव ने कृषि यन्त्र को खरीदने हेतु मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने की एवज में 10,000 रुपए की मांग थी। विजिलेंस ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




SIR-2026 : इन वोटर्स को आखिरी मौका…
फैली बीमारी के बीच ज्योलिकोट में अधिकारियों की टीम, डोर टू डोर निगरानी और सैम्पलिंग
हल्द्वानी-भीमताल हाईवे पर अचानक टूटा पहाड़, टैक्सी सवारों की सांसें अटकीं…Video
हल्द्वानी‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
6 मौतों के बाद खुली नींद ! अब 4 मंजिल से ऊंची अवैध इमारतें सील होंगीं..