उत्तराखंड : यहां पहाड़ पर प्रधानाचार्य दे रहे गजब ट्रेनिंग.. कुल्हाड़ी चलाकर छात्र बनेंगे अग्निवीर ? वीडियो वायरल, शिक्षा महकमे में हड़कंप..


उत्तराखंड के ओखलकांडा में स्कूली बच्चों के कक्षा दिवस के समय पैदल मार्ग में गिरा पेड़ काटने का वीडियो वाइरल होने के बाद शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया । आननफानन में मुख्य शिक्षाधिकारी ने स्कूल के प्रधानाचार्य को हाई स्कूल तल्ला पोखरी से अटैच कर दिया है ।
नैनीताल जिले में भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक स्थित हाई स्कूल कैड़ा गांव के बच्चों का जंगल में लकड़ी काटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया । वीडियो वायरल होने के बाद आरोप प्रधानाचार्य पर लग गया । मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य शिक्षाधिकारी ने प्रधानाचार्य को तत्काल तला पोखरी के हाई स्कूल से अटैच कर दिया और कहा कि इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी । सोमवार शाम सोशियल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ स्कूली बच्चे जंगल में गिरे पेड़ को काटते दिखे ।
कैड़ा गांव के हाई स्कूल से कुछ दूरी पर ये बैचे पेड़ काटते दिखाई दे रहे हैं । स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ही बच्चों से स्कूल से संबंधित कार्य कराते हैं । इससे पहले भी प्रधानाचार्य की कई शिकायतें मिली थी, अब लकड़ी काटने के वीडियो को संज्ञान में लेकर प्रधानाचार्य को अटैच कर दिया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ चुनाव_ गढ़वाल में ABVP का सूपड़ा साफ,, क्या 2027 में दिखेगा असर ?
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने नीलेश नेगी,अनुशासन से हासिल किया मुकाम..
कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है