चमोली : हेमकुंड साहिब के पास कजिला में ग्लेशियर टूटने से पहाड़ दरका, देखिये ये मंज़र ..


उत्तराखंड के चमोली से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है
उत्तराखंड में बुधवार को जारी हुए रेड अलर्ट के बीच हेमकुंड साहिब के पास ग्लेशियर टूट गया है। अच्छी बात यह रही कि किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
बताया गया कि फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब यात्रा पड़ाव घांघरिया के पास कजिला में हिमखंड टूटने से पहाड़ दरक रहा है और मलबा सीधे लक्ष्मण गंगा में गिर रहा है। इसी के पास नदी के दूसरे छोर पर घांघरिया है। जहां मलबे की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर की तरफ निकले। हेमकुंड और फूलों की घाटी की यात्रा जारी है।
पहाड़ों में भूस्खलन की चेतावनी
इस बीच देहरादून समेत 10 जिलों में आज स्कूलों की छुट्टी की गई है। वहीं पहाड़ों में भूस्खलन और निचले क्षेत्रों में नदी-नालों के उफान पर आने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अत्यंत भारी वर्षा होने की आशंका है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ बनभूलपुरा से काठगोदाम तक एक्शन, गुंडा एक्ट में 6 ‘तड़ीपार’
Nainital_109 गांव रेड ज़ोन में, फेंसिंग और सोलर लाइट से होगी घेराबंदी – डीएम
हल्द्वानी डकैती कांड वाली नकली SOG को पकड़ेगी_रीयल स्पेशल 40..
SIR पर पैनिक होने की जरूरत नहीं! 15 सितंबर के बाद भी जुड़ सकता है नाम : ADM
खनन नियमावली को हाई कोर्ट में चुनौती_ रॉयल्टी वसूली निजी हाथों में क्यों ?