Ad

उत्तराखंड : देखिए इस जोशीले होमगार्ड का ट्रैफिक कंट्रोल करने का जुदा अंदाज़ , DGP ने की प्रशंशा – बड़े सम्मान से नवाज़े जाएंगे जोगेंद्र..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : राजधानी देहरादून के चौराहे पर उत्साह और जोशीले अंदाज से लबरेज तरीके से बेहतर ट्रैफिक संचालन करने वाले होमगार्ड जोगेंद्र कुमार को सम्मानित किया जाएगा। कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने होमगार्ड डिस्क और प्रशंसापत्र देने की घोषणा की है। सम्मान उन्हें होमगार्ड स्थापना दिवस (छह दिसंबर) को प्रदान किया जाएगा। जोगेंद्र कुमार की प्रशंसा डीजीपी अशोक कुमार ने भी ट्वीटर के माध्यम से की है।

ADVERTISEMENTSAd

दो दिनों से होमगार्ड जोगेंद्र कुमार की वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह बहुत ही उत्साह के साथ ट्रैफिक का संचालन करते दिख रहे हैं। वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को डीजीपी अशोक कुमार ने भी होमगार्ड जोगेंद्र की प्रशंसा की। जोगेंद्र के इस उत्साह को देखते हुए कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है।

बताया कि ट्रैफिक, बाढ़, आपदा अन्य में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले होमगार्ड के लिए इनाम की व्यवस्था है। ऐसे होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा के सदस्यों को कमांडेंट जनरल होमगार्ड डिस्क और प्रशंसापत्र दिए जाएंगे। इसी क्रम में पहली घोषणा जोगेंद्र के लिए की गई है। यह सम्मान उन्हें छह दिसंबर को होमगार्ड स्थापना दिवस पर प्रदान किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *