Ad

उत्तराखंड : UKSSSC की इन भर्तियों को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड :भर्तियों का खुला रास्ता:-
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों हेतु पूर्व में विज्ञापित एवम् अविज्ञापित कुल 18 पदों के सम्बंध में मूल अधियाचन शासन को वापस भेज दिया गया है। जिन्हें अब लोक सेवा आयोग के माध्यम से कराया जायेगा। पूर्व के अभ्यर्थियों से शुल्क नहीं लिया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd

अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव सुरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि ऐसी 13 परीक्षाओं से सम्बन्धित् पद जिनका आयोग द्वारा पूर्व में विज्ञापन प्रकाशित किया जा चुका है, किन्तु परीक्षाएं आयोजित नहीं हुई हैं तथा ऐसी 05 परीक्षाओं से सम्बंधित पद जिनका अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन प्राप्त हो चुका है परन्तु विज्ञापन प्रकाशित नहीं किया जा सका है उन सभी का अधियाचन शासन को वापस कर दिया गया है। इन परीक्षाओं को अब लोक सेवा आयोग से करवाया जाएगा ।

शासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि इन परीक्षाओं में पुलिस विभाग की भर्ती में जिसमें शारीरिक दक्षता की परीक्षा हो चुकी है , उसमे उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की ही लिखित परीक्षा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाएगी।

Rankers परीक्षा व अन्य जिन परीक्षाओं के परिणाम जारी हो चुके हैं, उन के संबंध में केस टू केस बेसिस पर परीक्षण कर Ukkssc द्वारा ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

शासन से बड़ी खबर- यूकेएसएसएससी की 13 भर्ती परीक्षाएं निरस्त

उत्तराखंड शासन से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बार फिर बेरोजगार युवाओं के साथ छल करते हुए UKsssc की इन 13 भर्तियों को निरस्त कर दिया है। इस संबंध में सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने आदेश जारी किया है।

सचिव सुरेंद्र सिंह रावत के द्वारा जारी आदेश में आज आयोग के द्वारा बैठक हुई, जिसमें सीएम के निर्देश पर आयोग ने यह निर्णय लिया है, कि पूर्व में 13 भर्तियों की विज्ञप्ति विभिन्न तिथियों में निकाली गई थी, जिन्हें आयोग द्वारा आज निरस्त किया गया है।

आयोग ने इन 13 भर्तियों को किया निरस्त :-

  1. राजस्व उपनिरीक्षक/ (पटवारी लेखपाल)
  2. बन्दी रक्षक (पुरुष/महिला)
  3. पर्यावरण पर्यवेक्षक/प्रयोगशाला सहायक
  4. मानचित्रकार/ प्रारूपकार
  5. वन आरक्षी
  6. अवर अभियन्ता (सिविल/ विद्युत/यान्त्रिक)
  7. अन्वेषक कम संगणक/सहायक सांख्यिकीय अधिकारी
  8. पुलिस आरक्षी/पी०ए० सी/ आई०आर०बी०/अग्निशामक)
  1. उप निरीक्षक पुलिस/अग्निशमन द्वितीय अधिकारी
  2. चारा सहायक / खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग -2 / सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 आदि पद
  3. राजकीय सहकारी पर्यवेक्षक / सहायक विकास अधिकारी (सह०) / सहकारी निरीक्षक वर्ग -2 आदि
  1. गन्ना पर्यवेक्षक / राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक / बागान पर्यवेक्षक आदि
  2. सहायक लेखाकार / लेखा परीक्षक
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *