

उत्तराखंड के 2 जिलों पिथौरागढ़ और देहरादून के स्कूलों में छुट्टी के फर्जी आदेश वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया । वही अब जिला प्रशासन फर्जी आदेश वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की तैयारी कर रहा है।

असमाजिक और शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन की ओर से आज 12 जुलाई 2023 का स्कूलों में छुट्टी का आदेश प्रसारित किया जा रहा है जोकि फर्जी है, सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र आज खुले हैं जिला प्रशासन की ओर से 12 जुलाई 2023 के कोई छुट्टी का आदेश नहीं दिया गया है।
जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने कहा कि फर्जी आदेश प्रसारित करने वाले ऐसे शरारती तत्वों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उधर पिथौरागढ़ जिले में भी पुलिस ने 12 जुलाई को छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल करने की जानकारी दी है, साथ ही फर्जी पत्र बनाने वालों की तलाश की जा रही है।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट
एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO
रसोई का बजट बिगड़ा, आज से महंगी हुई घरेलू गैस_सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े
उत्तराखंड : छात्र को नकल से रोका तो दरोगा ने कॉलेज में शिक्षकों को थप्पड़-घूसों से पीटा