

उत्तराखंड – कोटद्वार : बाघ के हमले में रिटायर्ड टीचर की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है इससे पहले यहां बीते दिनों खेत में काम कर रहे हैं ग्रामीण को भी बाघों द्वारा निवाला बनाया जा चुका था। घटना से उपजे भय के माहौल को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की दो दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

यहाँ एसडीएम लैन्सडोन के पत्र संख्या-175 / आ०ए०-2023 दिनांक 14 अप्रैल 2023 एवं तहसीलदार रिखणीखाल के पत्र संख्या मैमो / 20 का०-आपदा/2022-23 दिनांक 16 अप्रैल 2023 के द्वारा अवगत कराया गया है कि शाम दिनांक 13.04.2023 को समय 5:00 बजे ग्राम डल्ला, पटटी पैनो-4 तहसील रिखणीखाल अन्तर्गत में बाघ द्वार हमला किये जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु होने के कारण ग्राम डल्ला, पटटी पैनो-4 तहसील रिखणीखाल एवं उसके आस-पास के निकटवती क्षेत्र में भय का माहौल बना होने के कारण एवं विद्यालय जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्थिति सामान्य होने तक ग्राम डल्ला, पटटी पैनो-4, मेलधार, क्वीराली तोल्यां गाडियू, जुई, द्वारी, काण्डा, कोटडी आदि क्षेत्रान्तर्गत विद्यालयों/ आंगनबाडी केन्द्रों में 2 दिन यानी दिनांक 17.04.2023 एवं दिनांक 18.04.2023 को दो दिन का अवकाश घोषित किये जाने हेतु आख्या प्रेषित की गयी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ