

उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम बदलने वाला है. एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, कुछ मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है. स्थानीय मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर के बाद पर्वतीय क्षेत्र में कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.!
मौसम विभाग ने तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरजन वाले बादल विकसित होने बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने तथा 3500 मी हुआ उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है इस बीच मौसम विभाग ने जानकी चट्टी में 2 मिलीमीटर घाघरिया में दो तथा लीती में एक मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की है।
उत्तराखंड में आज सात जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोंभ की सक्रियता बढ़ गई है। ऊंचाई वाले हिस्सों के साथ ही कई जिलों में बारिश हो रही है। जबकि आसपास के क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि टिहरी, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत में हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तरकाशी. चमोली. रुद्रप्रयाग.टिहरी. देहरादून. पिथौरागढ़. बागेश्वर. जनपदों के लिए भी पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि इन जनपदों के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थान में कहीं-कहीं बर्फबारी होने के साथ शनिवार 10 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी. रुद्रप्रयाग.चमोली. बागेश्वर. तथा पिथौरागढ़ जनपदों के 3500 मी उसका उसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..
हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित
यूजीसी बिल के विरोध में हल्द्वानी में सड़कों पर उतरा सवर्ण शक्ति संगठन
BJP विधायक काऊ के खिलाफ FIR दर्ज,, शिक्षा निदेशक ने कहा_जानलेवा हमला..
Haldwani – नैनीताल जिले में 80% मैपिंग पूरी, अगले माह से SIR प्रक्रिया शुरू..