दून हाइवे पर भीषण हादसा : 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें


देहरादून-मसूरी मार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देर रात लगभग 2 बजे गलोगी नामक स्थान के पास हुई, जहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस और आपदा प्रबंधन को रात 2 बजे सूचना मिली कि मसूरी से देहरादून आ रही एक कार गलोगी के पास खाई में गिर गई है। यह सूचना मेजर अंशुमान त्रिखा द्वारा आपदा नियंत्रण कक्ष को दी गई। उन्होंने बताया कि वे तीन लोग मसूरी से लौट रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रण होकर गहरी खाई में जा गिरी।

सूचना मिलते ही थाना मसूरी और SDRF (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) की टीमों को अलर्ट किया गया। SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा के प्रभारी उप निरीक्षक सावर सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुए। रेस्क्यू टीम मात्र 11 मिनट में घटनास्थल के लिए प्रस्थान कर गई और मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ने अंधेरे और दुर्गम स्थल की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद तेजी से कार्रवाई की। कार में कुल तीन व्यक्ति सवार थे। टीम ने गहरी खाई में उतरकर पहले घायल व्यक्ति को बाहर निकाला, जिसे तत्काल चिकित्सा सुविधा के लिए भिजवाया गया। वहीं, अन्य दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान

सौरभ त्रिखा, पुत्र श्री सुभाष त्रिखा

कार्तिक त्रिखा, पुत्र स्व. कैलाश त्रिखा
(दोनों निवासी सेवक आश्रम रोड, देहरादून)

दोनों के शवों को SDRF द्वारा रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल मोर्चरी भिजवाया गया।

प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कार के अनियंत्रित होकर फिसलने की बात सामने आई है, लेकिन तकनीकी जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

SDRF का सराहनीय कार्य

रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF की तत्परता और दक्षता की सराहना की जा रही है। विकट परिस्थितियों में रात के अंधेरे में 300 मीटर गहरी खाई में उतरकर शवों और घायल को बाहर निकालना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे टीम ने कुशलता से अंजाम दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page