Ad

उत्तराखंड के इन जिलों में आज फिर गरज के साथ बरसेंगे बादल..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : आज प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। बुधवार को देहरादून में हुई बारिश से शहर में जगह-जगह जल भराव हो गया। पिछले कई सालों से देहरादून में चल रहे स्मार्ट सिटी के काम के कारण जगह-जगह सड़के खोलकर छोड़ दी गईं हैं जो बारिश के दौरान खतरनाक हो जाती हैं।

ADVERTISEMENTSAd

यहां तक कि बारिश रुकने के बाद भी कई घंटे तक यहां हालत खराब रहती हैं। बुधवार को बारिश के बाद ऐसे खुदी हुई जगह में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। पानी के साथ मिट्टी बहने लगी तो कीचड़ में चलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। सड़क पर कहां खुदाई हो रखी है इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के अधिकांश स्थानों पर हल्की सी मध्यम बारिश होने की संभावना है।
देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत सहित कई स्थानों पर व हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपद के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अंदेशा है। पर्वतीय जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी सम्भावना है।


बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.9 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page