

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में बीते महीने लापता हुए फैक्ट्री के कर्मचारी के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। सामने आया कि प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। इसके बाद दावत के बहाने उसे भगवानपुर थाना क्षेत्र में ले जाकर शराब पिलाई और फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने सहारनपुर के ग्राम शिमलाना स्थित नहर से कर्मचारी के शव को बरामद कर लिया है।

एसएसपी अजय सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 11 मार्च को कर्मचारी हेमेंद्र सिंह ग्राम धनोरा जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ब्रह्मपुरी काला गेट सिडकुल लापता हो गया था। पिता मोहरपाल की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।
पुलिस ने मोबाइल नंबरों की कुंडली निकाली ली तो एक संदिग्ध नंबर निकल कर सामने आया। लापता और संदिग्ध नंबर की आखिरी लोकेशन भगवानपुर निकलकर सामने आने पर पुलिस का शक और गहरा गया। पुलिस ने हेमेंद्र की पत्नी रिंकी और गांव बनेरा देवबंद सहारनपुर निवासी मौहम्मद शारुफ अली को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पता चला कि दोनो के बीच चल रहे अवैध प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
कॉल डिटेल खंगालने के बाद मामले की परत खुलती चली गई। हेमेंद्र ने पत्नी को उसके प्रेमी से मिलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था। जिसके बाद पत्नी और प्रेमी ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_ IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, VVIP मूवमेंट के बीच वारदात…
22 किमी सड़क का लक्ष्य, बनी सिर्फ 2.5 KM_ अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस,SDM धारी करेंगे जांच
उत्तराखंड में सपा का बड़ा सियासी दांव_कांग्रेस के साथ, क्या 30 सीटों पर बनेगी बात..?
उत्तराखंड पुलिस में निरीक्षकों के तबादले,देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती
इंस्पिरेशन _अंतरविद्यालय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, मेजबान टीमों ने जमाई धाक..