उत्तराखंड : मौसम ने ली करवट हेमकुण्ड, बंद्रीनाथ और फूलों की घाटी में हुई बर्फ़बारी..पहाड़ों ने ओढ़ी चांदी की चादर

चमोली: उत्तराखंड में मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। जी हां मौसम के करवट बदलने के साथ ही उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गई है। जहां तराई में अभी भी भीषण गर्मी हो रही है तो वहीं उच्च हिमालई क्षेत्र जैसे बद्रीनाथ हेमकुंड फूलों की घाटी में बर्फबारी ने दस्तक दे दी है।
ये एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आई हैं बद्रीनाथ से जहां पर नर नारायण पर्वत ,उबेर पर्वत एवं नीलकंठ पर्वत में जमकर बर्फबारी हो रही है। जिस कारण से पूरे बद्रीनाथ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। लोग गर्म कपड़े पहन कर आ जा रहे हैं। आप देख रहे हैं कि पहाड़ में बर्फबारी होने से पूरी पहाड़ी सफेद हो गई है आसमान में अभी भी घने काले बादल छाए हुए हैं और बर्फबारी बदस्तूर पहाड़ियों में जारी है वही केदारनाथ में भी जमकर बारिश हो रही है ।

श्री बदरीनाथ धाम 14 सितंबर बामणी ग्राम स्थित मां नंदा देवी जी के मंदिर में परंपरागत रूप से मां नदा महोत्सव मनाया जा रहा है। कल देर शाम सुदूरवर्ती बुग्याल से मां नंदा के पश्वा ब्रह्मकमलके फूलो की कंडी लेकर श्री नदादेवी मंदिर पहुंचे,
फूल लानेवाले देव पश्वाओं को स्थानीय भाषा में फुलारी कहा जाता है।देर शाम ब्रह्मकमल मां नदा को समर्पित किये गये। इस दौरान श्री बदरीनाथ धाम में निरंतर हल्की बारिश हो रही है तापमान कम होने से दूर की चौटियां बर्फ से ढ़क गयी हैं। मान्यता है कि ब्रह्मकमल के फूलो की कंडियों के फूलों में भौंरे भी मंदिर तक आते है इन्हें मां नंदा की का प्रतीक मानते है।
आज तीन दिवसीय नंदा महोत्सव का समापन हो जायेगा। संपूर्ण कार्यक्रम सादगी पूर्वक कोरोना मानको का पालन करते हुए आयोजित हो रहे है।जानकारी दी कि देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि इस अवसर पर बामणी, सीमांत ग्राम माणा के श्रृद्धालुओं सहित देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी- सेवादार, स्थानीय तीर्थ पुरोहित शामिल हुए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..