Ad

उत्तराखंड : नाजायज़ रिश्ते की बदसूरत शक़्ल – प्रेमी के साथ मिलकर दबाया सुहाग का गला..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : इश्क के नाम पर नाजायज रिश्ते की बदसूरत शक्ल देखने को मिली जब एक पत्नी ने अपने अवैध संबंध के चलते अपने ही सुहाग को उजाड़ने की करी प्लानिंग लेकिन नाकामयाब रही। दरअसल पति को मौत के घाट उतारने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला दबा दिया। अपने मंसूबे में फेल होने पर आरोपी फरार हो गया। बहादराबाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd

बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पत्नी का गांव के ही रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग है। कई बार युवक को पत्नी के साथ बातचीत करते हुए देख वह युवक को हिदायत दे चुका है। लेकिन इसके बाद भी युवक नहीं माना। आरोप है कि शुक्रवार की रात पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सोते समय उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। लेकिन शोर मचाने पर वह किसी तरह बच गया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लेकिन युवक दीवार कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पत्नी व युवक अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *